फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पीलीभीत हाईवे पर कव्वालों की कार रोडवेज बस में घुसी, दो की मौत, छह घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। बुलंदशहर में आयोजित समारोह में शामिल होकर लौट रहे कव्वालों की कार पीलीभीत हाईवे पर धौरेरा गांव के पास टनकपुर डिपो की बस में घुस गई। हादसे में मशहूर कव्वाल शयुम बेग (55) और अकरम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बस चालक समेत छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से कार में फंसे शव और घायलों को बाहर निकाला। घायलों को महानगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां तीन की हालत नाजुक बताई जा रही है।
विज्ञापन


पीलीभीत के पूरनपुर थाना क्षेत्र के गांव गहलुइया निवासी मशहूर कव्वाल शयुम बेग (55), बेटे अरशद बेग, वहीद बेग, जावेद, शाहरुख, शोहरत अली व थाना माधोटांडा क्षेत्र के गांव गुलाबडांडा निवासी मोहम्मद अकरम (42) के साथ बुलंदशहर में आयोजित समारोह में हिस्सा लेने गए थे। सोमवार रात सभी पीलीभीत लौट रहे थे। मंगलवार सुबह 10 बजे उनकी कार बरेली-पीलीभीत हाईवे पर धैरेरा गांव के पास सामने से आ रही टनकपुर डिपो की बस में घुस गई। हादसे में कव्वाल शयुम बेग और मोहम्मद अकरम की मौके पर ही मौत हो गई। अरशद बेग, वहीद बेग, जावेद, शाहरुख, शोहरत अली और रोडवेज बस चालक शंकर भट्ट घायल हो गए।
पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाने के बाद शव पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिए। सूचना पर हादसे का शिकार कव्वालों के परिजन भी बरेली पहुंच गए। इंस्पेक्टर राहुल सिंह ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन

दो घंटे की मशक्कत के बाद कार से निकाले जा सके घायल
मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों और शवों को कार से निकालने की कोशिश की, लेकिन कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त होने के कारण कामयाबी नहीं मिली। इसके बाद क्रेन और कटर मंगाकर कार के हिस्सों को काटकर घायलों और शवों को बाहर निकाला जा सका। इसमें दो घंटे से ज्यादा समय लग गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें