फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बंदरों के झुंड का हमला, छत से गिरकर युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रेमनगर के भूड़ में पहले भी होती रहीं हैं इस तरह की घटनाएं
विज्ञापन

बरेली। प्रेमनगर थाना क्षेत्र के कई इलाकों में बंदरों का आतंक है। मंगलवार दोपहर छत पर बैठे युवक पर बंदरों के झुंड ने हमला कर दिया। युवक बचने के लिए भागा तो छत से गिरकर घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
प्रेमनगर थाना क्षेत्र के मोहल्ला भूड़ निवासी पेंटर विनोद (40) मंगलवार दोपहर एक बजे अपने घर की छत पर बैठे थे। इसी दौरान पांच-छह बंदरों के झुंड ने उन पर हमला बोल दिया। उनके शरीर पर कई जगह बंदरों ने काट भी लिया। बंदरों से खुद को बचाने की कोशिश में भागते समय वह छत से नीचे गिर गए। इससे उनको गंभीर चोटें आईं। परिजनों ने एंबुलेंस बुलाई और उनको अस्पताल पहुंचाया। वहां उनको भर्ती कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि मोहल्ले में बंदरों का आतंक बढ़ गया है। पहले भी बंदर हमला कर लोगों को घायल कर चुके हैं। कई बार बंदरों को पकड़वाने की मांग की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें