फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धुलैंडी के तीसरे दिन पुलिस वालों ने खेली जमकर होली

विज्ञापन
सदर कोतवाली में होली पर रंग खेलते पुलिसकर्मी।
विज्ञापन
सदर कोतवाली में जमकर उड़ाया अबीर-गुलाल
विज्ञापन

पुलिस लाइन में गड्ढा बनाकर खेली गई होली
लखीमपुर खीरी। पुलिस विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों ने धुलैंडी के दिन सुरक्षा व्यवस्था को लेकर खुद पर संयम रखा। शनिवार को शबे-रात के चलते होली नहीं मनाई। तीसरे दिन रविवार को सुबह से पुलिस कर्मियों ने जमकर रंग-गुलाल उड़ाकर होली मनाई। सदर कोतवाली में पुलिस कर्मियों ने अबीर-गुलाल खेलकर डीजे पर धमाल किया। वहीं पुलिस लाइन में भी पुलिस कर्मियों ने जबरदस्त तरीके से होली मनाई।
इस बार होली के साथ ही शबे-रात होने के कारण पुलिसकर्मियों ने तीसरे दिन होली मनाई। सदर कोतवाली में पुलिस कर्मियों ने सुबह नौ बजे से होली खेलनी शुरू की और डीजे की धुन पर जमकर डांस भी किया। इस दौरान जो भी कोतवाली पहुंचा, उसे पुलिस कर्मियों ने रंग से सराबोर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक-दूसरे को अबीर-गुलाल से रंगने के बाद डीजे की धुन पर मस्ती के साथ डांस किया। इसके बाद लोग पुलिस लाइन ग्राउंड पहुंचे। वहां पर भी होली खेलने के लिए अलग ही अंदाज में व्यवस्था नजर आई। ग्राउंड में गड्ढा खोदकर उसमें पानी भरा गया। इस दौरान पुलिस लाइन आने वाले लोगों को पुलिस कर्मियों ने पकड़कर उसमें डाल दिया। यहां पर अबीर-गुलाल का प्रयोग कम ही हुआ, बल्कि लोगों को गड्ढे में डालकर होली मनाई गई। एसपी संजीव सुमन ने भी पुलिस कर्मियों के साथ होली खेली और शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें