सीढ़ी लगाते ही पेड़ की चोटी पर चला गया सांप
सांप को पकड़ने के लिए फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने पेड़ पर सीढ़ी लगाई तो सांप भी टहनी के सहारे पेड़ की चोटी की ओर चला गया। थाने में काफी देर तक सांप सीढ़ी का खेल चलता रहा। बताया गया कि सांप का रंग हरा था, जिससे पेड़ की पत्तियों में छिपने से आंखों से ओझल हो जा रहा था।
ये भी पढ़ें- UP News: पीलीभीत की छात्रा को 70 हजार रुपये में बेचा, पुलिस ने मैनपुरी से किया बरामद; महिला की तलाश
फायर ब्रिगेड की टीम ने सांप को पकड़ने का काफी प्रयास किया, लेकिन वो पकड़ में नहीं आया। कुछ सपेरे भी बुलाए गए, लेकिन पत्तों में सांप लोगों की आंखों से ओझल हो गया। पुराने स्टाफ ने बताया कि काफी समय से यह सांप पेड़ पर रह रहा है। इसे लेकर पुलिसकर्मियों में दहशत का माहौल रहा।