फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिजन ने नहीं दी तहरीर, पुलिस अपनी ओर से लिखेगी रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। राजेंद्रनगर में रहने वाले 38 वर्षीय मनोज मिश्रा की हत्या के मामले में परिजन ने अब तक कोई तहरीर नहीं दी है। प्रेमनगर पुलिस का कहना है कि अगर रविवार को तक परिवार वाले तहरीर नहीं देंगे तो पुलिस अपनी ओर से रिपोर्ट दर्ज कर मामले की विवेचना करेगी। राजेंद्रनगर निवासी मनोज मिश्रा टिफिन अपने घर से ही सप्लाई का काम करते थे। दोमंजिला घर के निचले हिस्से में तीन किरायेदार रहते हैं और ऊपरी हिस्से में वह अपनी पत्नी सुनीता और नौ साल के बेटे के साथ रहते थे। सुनीता कुछ दिनों से बेटे के साथ मायके गई हुई थीं। बृहस्पतिवार रात करीब 11.30 बजे पड़ोसियों की सूचना पर पुलिस और दूसरे मकान में रहने वाले मनोज के पिता दुर्गा प्रसाद मौके पर पहुंचे। अंदर कमरे में मनोज का अधजला शव बरामद हुआ। पुलिस और परिजन ने हादसे का अंदेशा जताते हुए शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। मगर पोस्टमार्टम में मनोज के गले की हड्डी टूटी मिली और सिर में भी अंदरूनी चोट मिली। इस पर पुलिस ने इसे हत्या का मामला मानते हुए जांच शुरू कर दी। मगर शनिवार रात तक मनोज के परिवार वालों ने हत्या की तहरीर नहीं दी और न ही किसी पर शक जताया। इसके बाद प्रेमनगर पुलिस ने मनोज के मकान में किराये पर रहने वाले तीनों युवकों से पूछताछ की। हालांकि उनसे पूछताछ में किसी बाहरी व्यक्ति के घर में आने की जानकारी नहीं मिली।
विज्ञापन

मनोज के परिवार वालों ने अभी कोई तहरीर नहीं दी है। अगर रविवार तक वे लोग तहरीर नहीं देंगे तो पुलिस अपनी ओर से रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू करेगी। अब तक की जांच में घर में किसी बाहरी व्यक्ति के आने की जानकारी नहीं मिली है।
विज्ञापन

- शितांशु शर्मा, इंस्पेक्टर प्रेमनगर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें