फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दलित महिला को पीटकर कपड़े फाड़ने का आरोप

Fri, 10 Jul 2015 01:16 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
मीरगंज। फतेहगंज पश्चिमी के पनवड़िया गांव की दलित महिला ने बैंक के बिचौलिया पर चप्पलों से पीटने और कपड़े फाड़ने का आरोप लगाते हुए डीआईजी से शिकायत की है। डीआईजी ने एसएसपी को जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

रामबेटी सागर ने आरोप लगाया कि मोहल्ला अहमदनगर फतेहगंज पश्चिमी का मेराजुद्दीन बैंकों से कमीशन पर लोन दिलवाने का काम करता है। मेराजुद्दीन ने दो माह पहले उससे बेटी की शादी के लिए बड़ौदा उप्र ग्रामीण बैंक नगर शाखा से एक लाख का लोन मंजूर करवाने के लिए 10 फीसदी कमीशन बतौर दस हजार लिए थे। बैंक से लोन नहीं मिला तो रिश्तेदारों से रुपये उधार लेकर और जेवरात गिरवी रखकर जैसे-तैसे बेटी का ब्याह कर दिया। आरोप है कि पांच जुलाई 2015 की शाम साढ़े छह बजे रामबेटी अपने पति के साथ कस्बे के बाईपास लिंक रोड के दक्षिणी रास्ते से घर लौट रही थी तो मेराजुद्दीन ने अपने बेटों फयाजुद्दीन, राजू, निजामुद्दीन की मदद से दोनों को रोक लिया और जातिसूचक गाली गलौज कर दोनों को जमकर पीटा। कपड़े भी फाड़े गए। डीआईजी ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी धर्मवीर यादव को निष्पक्ष जांच करवाकर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
 
-मामला आपसी विवाद का है। एसएसपी से जांच कराकर निष्पक्ष कार्रवाई करने को कहा गया है। आरोप सही पाए गए तो दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी- आरकेएस राठौर, डीआईजी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें