फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवनरिया थाने का दरोगा करा रहा गोकशी, वरुण गांधी ने डीजीपी को लिखा पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सांसद वरुण गांधी ने देवरनिया थाने के दरोगा सुभाष कुमार पर गोकशी कराने का आरोप लगाते हुए डीजीपी को पत्र लिखा है। पत्र में कहा है कि अगर ग्रामीण गोकशी की शिकायत करते हैं तो दरोगा उन्हें झूठे मामले में फंसाने की धमकी देता है। सांसद ने आरोपी दरोगा के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

हाल ही में बहेड़ी के दौरे पर आए सांसद वरुण गांधी से ग्रामीणों ने देवरनिया थाने के दरोगा सुभाष कुमार की गोमांस तस्करों से सांठगांठ की शिकायत की थी। ग्रामीणों ने उन्हें बताया था कि दरोगा क्षेत्र में बड़े पैमाने पर गोकशी करा रहा है। कुछ दिन पहले गिरधरपुर गांव में गोकशी करते तस्करों को ग्रामीणों ने पकड़ा था। ग्रामीणों ने उन्हें यूपी-112 पुलिस के हवाले किया, लेकिन थाने पहुंचने के बाद दरोगा ने बिना कार्रवाई किए ही आरोपियों को छोड़ दिया। पत्र में सांसद वरुण गांधी ने डीजीपी से मामले की जांच कराकर गोकशी कराने में लिप्त दरोगा के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने यह भी लिखा कि गोकशी की घटनाओं पर तत्काल कार्रवाई न करने से अपराधियों के हौसले बढ़ते हैं। ऐसे में इन अपराधों पर त्वरित कार्रवाई अमल में लाई जाए। हालांकि दरोगा सुभाष कुमार का कहना है कि शिकायत तो कोई भी कर सकता है। आरोप सिद्ध करके दिखाएं, जांच में सब साफ हो जाएगा। एक मुकदमे से बचने के लिए कुछ लोगों द्वारा शिकायत कराई गई है।
रिछा चौकी इंचार्ज पर भी लगे थे गोकशी कराने के आरोप
एक साल पहले इसी थाने की रिछा चौकी इंचार्ज पर भी पशु तस्करों से सांठगांठ कर गोकशी कराने के आरोप लगे थे। इस मामले में भी सांसद वरुण गांधी ने कार्रवाई के लिए उच्च अधिकारियों को पत्र लिखा था।
विज्ञापन

इस मामले में दरोगा के खिलाफ मेरे पास अभी कोई शिकायत नहीं आई है। सांसद के पत्र की भी जानकारी नहीं है। अगर शिकायत की जाएगी तो जांच कराकर कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन

- रोहित सिंह सजवाण, एसएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें