फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशन शक्ति: दुष्कर्म पीड़ित बच्ची के इलाज में पेश की मिसाल, पुलिस ने नहीं टूटने दिया संबल; स्वस्थ होकर घर लौटी

Tue, 04 Nov 2025 09:44 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली के फरीदपुर क्षेत्र में दुष्कर्म पीड़ित बच्ची स्वस्थ होकर अपने घर चली गई है। उसके उपचार के दौरान महिला पुलिसकर्मी साथ रहीं। निशुल्क इलाज से लेकर काउंसिलिंग कर पीड़ित बच्ची और उसके परिवार को संबल दिया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में मिशन शक्ति मुहिम के तहत दुष्कर्म पीड़ित बच्ची के मामले में फरीदपुर थाने की पुलिस टीम ने मानवीयता की मिसाल पेश की है। दो महीने में दो सर्जरी के बाद पीड़ित बच्ची अब घर लौट आई है। उसके निशुल्क इलाज से लेकर काउंसिलिंग कराने में महिला पुलिसकर्मी साथ रहीं। एसएसपी ने एक वीडियो बयान जारी कर दूसरे थानों की पुलिस को इस टीम से सीख लेने का संदेश दिया है। 

विज्ञापन


फरीदपुर में दो सितंबर को छह साल की बच्ची से दुष्कर्म की घटना हुई थी। एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि फरीदपुर थाने के मिशन शक्ति केंद्र की प्रभारी दरोगा मानसी हुड्डा व कांस्टेबल जागेश्वरी देवी ने बच्ची के माता-पिता से संपर्क कर रिपोर्ट कराने से लेकर इलाज तक उल्लेखनीय कार्य किया। बच्ची को अस्पतालों में रेफर कराना, उच्च स्तरीय तकनीक से दो सर्जरी व इलाज और देखरेख का खर्च परिवार पर नहीं पड़ने दिया गया। 

पीड़ित बच्ची के परिवार को दिलाई जाएगी सहायता राशि 
एसपी दक्षिणी अंशिका वर्मा के निर्देशन में दोनों पुलिसकर्मी लगातार बच्ची को हौसला देती रहीं। एसएसपी ने बताया कि अब बच्ची स्वस्थ होकर घर लाई गई है। पीड़ित बच्ची की पढ़ाई व भविष्य के लिहाज से उसे रानी लक्ष्मीबाई योजना के तहत सरकार से धनराशि दिलाई जा रही है। मिशन शक्ति टीम लगातार बच्ची और परिवार से संपर्क में है।
विज्ञापन


ट्रेन से कटकर आरोपी ने दी थी जान
दो महीने पहले बच्ची से दुष्कर्म के मामले में रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश में दबिश दे रही थी। तब खुद को घिरा हुआ जानकर आरोपी ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली थी। ऐसे में पुलिस प्रशासन का पूरा जोर बच्ची को समाज की मुख्यधारा में लाने पर है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें