फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: महिला का हत्यारोपी गया जेल, बोला- मकान पर कब्जा करना चाहती थी मामी, इसलिए मार डाला

Sat, 17 Jun 2023 12:35 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बिथरी चैनपुर क्षेत्र के गांव बिचपुरी  में हुई महिला की हत्या में पुलिस ने खुलासा कर दिया है। भांजे ने महिला की हत्या की थी। आरोपी को जेल भेज दिया गया है। 
विज्ञापन
आरोपी बबलू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र के गांव बिचपुरी में मामी की हत्या के आरोपी बबलू को जेल भेज दिया गया। आरोपी ने बताया कि मामा ने अपना मकान बेच दिया था। मामी उसके मकान पर कब्जा करना चाहती थी, जिससे वह नाराज था। इसलिए चाकू घोंपकर उसकी हत्या कर दी। 

विज्ञापन


चंद्रपुर बिचपुरी निवासी सुनीता (42) की बृहस्पतिवार को भांजे बबलू ने चाकू से गोदकर हत्या कर दी थी। सुनीता का पति दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता है। वह पांच साल से घर नहीं आया। दिल्ली से ही घर को बेचने का सौदा भी कर दिया। 

ये भी पढ़ें- भाई की घिनौनी करतूत: फुफेरी बहन के जरिये दोस्त को फंसाया, कमरे में बुलाकर उतरवाए कपड़े, बनाया अश्लील वीडियो
विज्ञापन


इस दौरान पड़ोस में रहने वाले सुनीता के ननदोई नीरज ने उसे सहारा दिया। नीरज के बेटे बबलू ने मामी की हत्या की तो रात में ही उसको पकड़ लिया गया था। शुक्रवार को उसे जेल भेजा गया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद कर लिया है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- बरेली में जन्मी दुर्लभ बच्ची: शरीर पूरी तरफ सफेद, निकल आए थे दांत; 30 लाख में एक होता है हार्लेक्विन बेबी

सुनीता काफी समय से बबलू के घर में ही रह रही थी। बबलू ने गुरुवार सुबह 11 बजे सुनीता पर हमला कर दिया। उसके हाथ और पेट में चाकू से कई वार किए। परिजन आनन फानन उसे अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सुनीता की मां ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें