कोई परेशानी हो या कोई भी व्यक्ति ब्लैकमेल करे तो डरे नहीं, सबसे पहले अपने परिजनों को इसकी सूचना दें। शुरुआत में ही इसकी सूचना देने से आप खुद पर आने वाली समस्याओं से बच सकते हैं।
सोशल मीडिया का इस्तेमाल करना गलत नहीं है, लेकिन इससे पढ़ाई प्रभावित न हो इसका विशेष ध्यान रखें। ऑनलाइन दोस्ती करने से हमेशा ही बचना सुरक्षा की पहली कड़ी है।
सबसे ज्यादा सुरक्षा अपने ही हाथों में होती है, इसलिए जो भी काम करें, उसके नुकसान को भी समझें और अखबार को रोज पढ़ें। इससे देश-दुनिया में चल रही गतिविधियों की जानकारी मिलेगी और सचेत रहेंगे।
बच्चों को पढ़ाई के दौरान हमेशा वह विषय चुनने चाहिए जो उन्हें पसंद हो। अगर माता-पिता या कोई और दबाव बनाएं तो अपने शिक्षकों को इसकी जानकारी दें और माता-पिता से बात कराएं।
- सवाल- जवाब
- सवाल : अगर कोई परेशान करें तो क्या करना चाहिए। - लजीना, कक्षा 11
- जवाब : सबसे पहले अपने परिजनों को इसकी जानकारी दें और स्कूल में लगी शिकायत पेटी में अपनी समस्या लिखकर डालें।
- सवाल : ऑनलाइन हो रहे फ्रॉड से किस तरह बच सकते हैं। - माहेनूर, कक्षा 11
- जवाब : अपने सभी सोशल मीडिया पर टू-स्टैप वेरिफिकेशन जरूर लगाएं। इससे आपको काफी सहायता मिलेगी और हैंक होने से भी बचाव होगा।
- सवाल : उत्पीड़न, छेड़खानी या जानकारी का गलत इस्तेमाल होने पर कहां शिकायत करें। - प्रगति, कक्षा 9
- जवाब : इसकी शिकायत हेल्पलाइन नंबर 1090 पर करें।
- जानकारी के मंत्र से जागरूक बने
केपीआरसी कला केंद्र कन्या इंटर कॉलेज में एसएसपी अंजना दहिया ने सोशल मीडिया मीडिया पर चल रहे स्कैम का पर्दाफाश करते हुए बताया कि अनजान लोग लड़कियों को सोशल मीडिया पर स्टॉक करते हैं और उनसे दोस्ती करते हैं, इसलिए किसी भी अनजान से दोस्ती न करें। सुरक्षा अपने ही हाथों में हैं। इस दौरान प्रधानाचार्य दीपा शर्मा, टीएसआई विनीत शर्मा, पूजा तनवर आदि मौजूद रहे।