फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: अवैध मदरसे के संचालन की शिकायत पर दौड़ी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव धनौरा गौरी के एक घर में बिना इजाजत मदरसा संचालित करने का आरोप
विज्ञापन

सिरौली। गांव धनौरा गौरी में एक घर में अवैध रूप से मदरसा संचालन और नमाज पढ़ने की शिकायत पर बुधवार को पुलिस दौड़ी चली आई। हालांकि पुलिस ने मदरसे को बंद करा दिया है।
अंतराष्ट्रीय हिंदू परिषद, राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकताओं ने पुलिस को शिकायत करके बताया कि गांव धनौरा गौरी में एक घर में बिना इजाजत अवैध रूप से मदरसे का संचालन किया जा रहा है। यहां पर लोग नमाज पढ़ते हैं। अंतराष्ट्रीय हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष नितिन पांडे , नगराध्यक्ष मनवीर सिंह, राष्ट्रीय बजरंग दल के अमित कोरी ने मांग की कि इस केंद्र का सत्यापन किया जाए। यहां आने वाले लोगों की पहचान और पृष्ठभूमि जांची जाए। इसके बाद पुलिस ने पहुंचकर कार्रवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिरौली के मस्जिद में पढ़ सकेंगे नमाज
उधर, इंस्पेक्टर विनोद कुमार ने बताया कि जांच में मदरसा नहीं पाया गया। वहां एक दिन शुक्रवार को गांव के लोग मिलकर घर में नमाज पढ़ते थे। उस घर को बंद करा दिया गया है। अब नमाज वे लोग सिरौली के मस्जिद में पढ़ेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें