फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: नपा की जमीन पर रातों-रात दुकान का निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
बहेड़ी। कस्बे के बाजार स्थित महिला पुलिस चौकी के बगल में नगर पालिका की कीमती जमीन पर रातों-रात दुकान बना दी गई। अब उन पर लेंटर डालने की तैयारी थी। सूचना मिलते ही अधिशासी अधिकारी ने निर्माण कार्य रोक दिया। उधर, एसडीएम ने निर्माण करने वालों को कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन

अधिशासी अधिकारी के अनुसार, नगर पालिका की बेशकीमती जमीन महिला पुलिस चौकी के पास वर्षों से खाली पड़ी थी। इसको लेकर नगर पालिका का नगर के एक युवक से सिविल कोर्ट में वाद चल रहा है। इसके बावजूद भू माफिया ने पालिका की जमीन पर रातों-रात दुकानें बना ली गईं। अब उसे पर रात के अंधेरे में लेंटर डालने की तैयारी चल रही है। उधर सूचना मिलते ही अधिशासी अधिकारी शशि प्रभा चौधरी ने पालिका की टीम को मौके पर भेज कर निर्माण का रोक दिया। मामले की जानकारी एसडीएम को दी गई। तहसील से राजस्व विभाग की टीम ने मौका मुआयना किया तो पालिका की जमीन पर अवैध निर्माण करना पाया गया। इधर एसडीएम ने अधिशासी अधिकारी को सख्त कार्रवाई के आदेश दिए हैं। अब ईओ ने निर्माण कार्य को ढहाने के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है।

नगर पालिका की जमीन पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। किसी भी दशा में अगर निर्माण करने का प्रयास किया गया तो भूमाफियाओं के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- इशिता किशोर, एसडीएम बहेड़ी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें