फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ढूंढती घूम रही... आरोपी एसएसपी दफ्तर में

विज्ञापन
बच्चों को पीटने के आरोपी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

बच्चों को खूंटे से बांधकर चाबुक से पीटने और करंट लगाने के आरोपी डेयरी मालिक ने उन्हें बताया चोर

बरेली। गंगापुर में बच्चों को खूंटे से बांधकर चाबुक से पीटने और करंट लगाने के मामले में पुलिस आरोपियों को तलाशने का दावा कर रही है। मगर मुख्य आरोपी डेयरी मालिक अवधेश कुमार पत्नी शबाना के साथ बृहस्पतिवार को एसएसपी ऑफिस में घूमता नजर आया। वह खुद को निर्दोष बता रहा है। उसका कहना है कि बच्चे चोर गैंग के सदस्य हैं।
विज्ञापन

थाना बारादरी में बुधवार को डेयरी मालिक अवधेश कुमार, उसकी पत्नी शबाना, चाचा और बहनोई, मुकेश कालिया और संजय खंडेलवाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। रिपोर्ट दर्ज कराने वाली महिला का आरोप था कि अवधेश ने मोबाइल चोरी के शक में उसके बेटे समेत पांच बच्चों को अपनी डेयरी में खूंटे से बांधकर चाबुक से पीटा और करंट लगाया। उनकी सूचना पर पहुंची बारादरी पुलिस ने बच्चों को मुक्त कराया लेकिन आरोपी वहां से भाग निकले।
इस मामले में पुलिस आरोपियों को तलाशने का दावा कर रही है। इस बीच बृहस्पतिवार दोपहर अवधेश कुमार और शबाना एसएसपी कार्यालय पहुंचे। एसएसपी के सामने पेश होकर शबाना ने खुद को निर्दोष बताया और रंजिशन फंसाने की बात कही। मगर एसएसपी ने कोई राहत देने से इनकार कर दिया।

वीडियो में बच्चों ने मोबाइल चोरी से किया इनकार

इसके बाद आरोपियों ने सोशल मीडिया पर दो बच्चों से पूछताछ करते हुए एक वीडियो भी वायरल किया है। इसमें बच्चे जमीन पर बैठे हैं और मोबाइल चोरी करने से इनकार कर रहे हैं। वीडियो में बच्चे बता रहे हैं कि वे नशा करते हैं और एक व्यक्ति के लिए चोरी करते हैं। चोरी के रुपये सरगना ले लेता है और उन्हें बस कुछ ही रुपये मिलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें