फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पुलिस ने गुम हुए 94 मोबाइल फोन किए बरामद, एसपी दक्षिणी ने लोगों को लौटाए

Mon, 13 Jan 2025 08:34 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

पुलिस ने अभियान चलाकर दिसंबर में चोरी या गुम हुए 94 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इन मोबाइल फोन की कीमत करीब 16 लाख रुपये आंकी गई है।
विज्ञापन
व्यक्ति को फोन सौंपतीं एसपी दक्षिणी अंशिका वर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में पुलिस ने अभियान चलाकर दिसंबर में चोरी या गुम हुए 94 मोबाइल फोन बरामद किए। इन मोबाइल फोन को एसपी दक्षिणी ने सोमवार को पुलिस लाइन सभागार में उनके असली मालिकों को सौंप दिया। 

विज्ञापन


एसपी दक्षिणी अंशिका वर्मा ने बताया कि अब तक सर्विलांस सेल के जरिये ही लोगों को उनके गुम मोबाइल फोन दिलाने का काम किया जाता था। अब थानों में भी सीईआईआर पोर्टल की मदद से मोबाइल फोन तलाशे जा रहे हैं। यही वजह है जो सितंबर से दिसंबर तक चार महीने में लोगों के 428 मोबाइल पुलिस ने बरामद कर लौटाए हैं। फिलहाल दिसंबर माह के 34 मोबाइल लोगों को सौंपे जा रहे हैं। 

पत्रकारों ने सवाल किया कि मोबाइल चोरों की धरपकड़ क्यों नहीं की जा रही तो उन्होंने कहा कि वह कार्रवाई अलग से की जा रही है। एसपी दक्षिणी ने थानों के कंप्यूटर ऑपरेटर व उस तकनीकी स्टाफ को भी सम्मानित किया, जिन्होंने ये मोबाइल फोन खोजने में मेहनत की। उन्होंने बताया कि कोतवाली और भमोरा पुलिस ने सबसे ज्यादा छह-छह मोबाइल बरामद किए हैं। वहीं सर्विलांस सेल ने 34 मोबाइल बरामद किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें