फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: जेसीबी मालिक की तलाश में नवाबगंज पहुंची पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बारादरी थाना क्षेत्र में सिल्ट उड़ेलने से सब्जी विक्रेता सुनील प्रजापति की मौत के मामले में कार्रवाई का दूसरा चरण शुरू हो गया है। पुलिस ने घटना में शामिल वाहनों का पता लगा लिया है। सीसीटीवी फुटेज से थाने के सामने पुराना ट्रैक्टर-ट्रॉली खड़ा कराने के खेल की भी पोल खुल गई है।
विज्ञापन




ठेकेदार नईम शास्त्री के बाद अब आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार किया जाएगा। बारादरी थाना प्रभारी धनंजय पांडेय ने बताया कि नाला सफाई में इस्तेमाल जेसीबी भोजीपुरा के शख्स की है, जो नवाबगंज में चल रही थी। पुलिस की एक टीम जेसीबी व उसके मालिक की तलाश में नवाबगंज और भोजीपुरा भेजी गई थी, लेकिन सफलता नहीं मिली। घटनास्थल के आसपास की सीसीटीवी फुटेज से पता लगा है कि मौके पर नए ट्रैक्टर-ट्रॉली से सिल्ट डाल रहा था और जो जेसीबी काम कर रही थी उसका पंजा बाकी की अपेक्षा छोटा था।



ठेकेदार या उसके गुर्गों से सेटिंग करके पुराना ट्रैक्टर और पुरानी बड़े पंजे वाली जेसीबी मौके पर खड़ी करा दी गई। इस वक्त भी दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियां और दो जेसीबी थाने में खड़ी हैं, लेकिन जांच में घटनास्थल पर दूसरे वाहन नजर आ रहे हैं। इसीलिए जांच और सही आरोपी की तलाश जारी है। जल्दी ही सही वाहनों को जब्त कर और सही आरोपी को तलाशकर कोर्ट में पेश किया जाएगा। वाहनों को बदलने में जो भी आरोपी प्रकाश में आएंगे, उनका नाम विवेचना में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन




कंपनी को ब्लैक लिस्ट करने की संस्तुति

इंस्पेक्टर ने बताया कि ठेकेदार नईम शास्त्री की कंपनी एनीजेनी को ब्लैक लिस्ट करने के लिए पुलिस ने अपनी ओर से संस्तुति कर दी है। इसकी रिपोर्ट नगर आयुक्त को भेज दी गई है। उन्हीं के स्तर से मामले में आगे की कार्रवाई होनी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें