फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: रैगिंग मामले की जांच करने बरेली कॉलेज पहुंची पुलिस

Sun, 02 Jun 2024 04:04 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। छात्र की पिटाई और रैगिंग करने के मामले में शनिवार को पुलिस जांच करने बरेली कॉलेज पहुंची। इस दौरान पुस्तकालय में तैनात कर्मचारियों से पूछताछ की गई।
विज्ञापन

कॉलेज में बीसीए छठे सेमेस्टर के छात्र ने एक छात्रनेता पर मारपीट करने का आरोप लगाया था। छात्र का कहना है कि कुछ दिनों पहले छात्रनेता ने उसके साथ रैगिंग की थी। शुक्रवार को छात्रनेता ने तमंचा निकालकर डराया। जब वह बचने के लिए पुस्तकालय पहुंचा तो उसकी पिटाई कर दी। मामले में पीड़ित छात्र ने श्यामगंज पुलिस चौकी और मुख्य नियंता को शिकायतपत्र देकर कार्रवाई करने की मांग की थी।
शनिवार को पुलिस और मुख्य नियंता ने पुस्तकालय में जांच की, वहां तैनात लोगों और विभागाध्यक्ष से घटनाक्रम की जानकारी ली। हालांकि तकनीकी कारण होने से घटना की सीसीटीवी फुटेज नहीं दिख रही है। वहीं, छात्रनेता का कहना है कि वह पुस्तकालय के बाहर खड़ा था। उसने मारपीट नहीं की। साथ ही मुख्य नियंता से सीसीटीवी रिकॉर्डिंग देख मामले की जांच करने की मांग की है।
विज्ञापन


वर्जन...

कॉलेज परिसर में छात्रों के बीच मारपीट मामले की पुलिस के साथ मिलकर जांच की जा रही है। दोनों पक्षों को नोटिस भेजा गया है। उन्हें तीन दिन के अंदर जवाब देेना है। - प्रो. आलोक खरे, मुख्य नियंता, बरेली कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें