फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: ट्रेन पलटाने की साजिश मामले में कई स्थानों पर पुलिस की दबिश, दो संदिग्ध उठाए

विज्ञापन
विज्ञापन
हाफिजगंज (बरेली)। बरेली-पीलीभीत रेलपथ पर दिवनापुर हाल्ट के पास पटरी पर 31 किलो वजनी लोहे का टुकड़ा और पत्थर का स्लीपर रखकर ट्रेन पलटाने की साजिश करने वालों की तलाश में पुलिस ने कई स्थानों पर दबिश दी। इस दौरान दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस का दावा है कि खुलासा जल्द कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

भोजीपुरा से पीलीभीत जा रही मालगाड़ी के इंजन से शुक्रवार रात दिवनापुर हाल्ट के पास किमी संख्या 292/10-292/12 के बीच 1.25 मीटर लंबा और 31 किला वजनी लोहे का टुकड़ा टकराया था। इस पर लोको पायलट को इमरजेंसी ब्रेक लगाकर मालगाड़ी रोकनी पड़ी। शनिवार को पीलीभीत के सीनियर सेक्शन इंजीनियर नेत्रपाल सिंह ने हाफिजगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस ट्रेन पलटाने की साजिश का खुलासा करने में जुट गई है।
गौर करने की बात यह है कि रेल ट्रैक पर जो लोहे का टुकड़ा रखा गया था वह रेल पटरी का ही टुकड़ा था। इंस्पेक्टर हाफिजगंज पवन कुमार सिंह ने बताया कि घटना का खुलासा करने के लिए दो टीमों को लगाया गया है। कई स्थानों पर दबिश देने के बाद दो संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। इज्जतनगर मंडल के पीआरओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि रेल ट्रैक पर सुरक्षा और पेट्रोलिंग बढ़ा दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें