फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: शिकायत पर जांच करने आए पुलिस कर्मियों से मारपीट, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदपुर। बेटे द्वारा मां को पीटने की शिकायत पर बिलहरा गांव में गए डायल 112 के दो पुलिसकर्मियों से मारपीट की गई। पुलिस कर्मी आरोपी को पकड़कर थाने ले आए। उसके खिलाफ मारपीट और सरकारी कार्य में बाधा डालने का मामला दर्ज कराया।
विज्ञापन


फरीदपुर इंस्पेक्टर राधेश्याम ने बताया कि डायल 112 की पीआरवी पर तैनात कांस्टेबल रतन कुमार, होमगार्ड चालक यशवीर मंगलवार दोपहर सूचना मिलने पर क्षेत्र के गांव बिलहरा में गए। वहां पहुंचने पर गांव का ही आरोपी सुमित कुमार शराब के नशे में था। अपनी मां के साथ झगड़ा कर रहा था। जब उसे समझाने का प्रयास किया तो वह गाली देने लगा। उसे गाली देने से मना किया तभी वह पुलिस कर्मियों के साथ खींचातानी व मारपीट करने लगा। उसे थाने चलने के लिए कहा गया तो वह बाद में देख लेने की धमकी देने लगा। आरोपी ने सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न की। पुलिस वाले उसे पकड़ कर थाने ले आए। कांस्टेबल रतन कुमार की तहरीर पर आरोपी सुमित के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें