फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे ने रोकी राह: बरेली से मुंबई की फ्लाइट निरस्त, 461 यात्री फंसे; बृहस्पतिवार की उड़ानों को लेकर संशय

Wed, 17 Dec 2025 05:55 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली में लगातार दूसरे दिन भी घना कोहरा छाया रहा। कोहरे के कारण सड़क के साथ ही हवाई यातायात भी प्रभावित हुआ। बरेली से मुंबई की उड़ानें निरस्त कर दी गईं। इससे 461 यात्री फंस गए। 
विज्ञापन
इंडिगो विमान। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोहरे के कारण मंगलवार को बंगलूरू से बरेली आ रहे हवाई जहाज को बरेली के स्थान पर दिल्ली डायवर्ट करना पड़ा। 20 मिनट तक यह जहाज एयरपोर्ट के आसमान पर मंडराता रहा, लेकिन दृश्यता कम होने के कारण यहां लैंड नहीं कर सहा। कोहरे के कारण बुधवार को मुंबई की उड़ानों को निरस्त कर दिया गया। इससे 461 यात्री फंस गए। बृहस्पतिवार की उड़ान को लेकर संशय है।

विज्ञापन


बुधवार को मुंबई से बरेली के लिए 223 यात्रियों का टिकट था। बरेली से मुंबई के लिए 234 यात्रियों को जाना था। निदेशक भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण सिविल एन्क्लेव बरेली अवधेश अग्रवाल ने बताया कि दृश्यता कम होने के कारण मुंबई की उड़ान को निरस्त कर दिया गया। मुंबई एयरपोर्ट से भी बरेली के लिए विमान उड़ान नहीं भर सका। इस कारण बरेली से मुंबई के लिए जाने वाली उड़ान को भी निरस्त कर दिया गया। एक दिन में दो उड़ानें निरस्त होने के कारण 461 यात्री प्रभावित हुए हैं।

यह भी पढ़ें- School Closed: कोहरे और सर्दी के कारण आठवीं तक के स्कूलों में 20 दिसंबर तक छुट्टी, इस जिले में आदेश जारी
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को बंगलूरू की उड़ान निरस्त होने के कारण भी 471 यात्री प्रभावित हुए थे। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार की उड़ान को लेकर अभी स्पष्ट नहीं कहा जा सकता। जिन उड़ानों को निरस्त किया गया है उन यात्रियों के लिए इंडिगो एयरलाइंस ने किराया रिफंड करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। बता दें कि बरेली में दो दिन से घना कोहरा छाया हुआ है। बुधवार को दिनभर धूप नहीं निकली। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें