बरेली। जिले भर में अभियान चलाकर सत्यापन के बाद पुलिस ने मृत 173 अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खत्म कर दी है। इसके अलावा 13 नए पेशेवर अपराधियों की हिस्ट्रशीट खोली गई है। इन सभी को बी क्लास हिस्ट्रीशीटरों की सूची में शामिल किया गया है।
नए घाेषित हिस्ट्रीशीटरों में सबसे ज्यादा आंवला और बहेड़ी थाना क्षेत्रों के हैं। इनके खिलाफ हत्या के प्रयास, लूट, डकैती, रंगदारी, एनडीपीएस, पशु क्रूरता अधिनियम चोरी आदि जैसे कई-कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं।
जिन अपराधियों की बी क्लास हिस्ट्रीशीट खोली गई है उनमें हसीन 173 मौलानगर थाना प्रेमनगर, आकाश कुमार गौतम खना गौटिया थाना सीबीगंज, आरिफ मानपुर थाना शीशगढ़, गवेंद्र, हीरालाल उर्फ नन्हे, कल्याण उर्फ कल्लू उर्फ अनोखे लाल निवासी लक्ष्मनपुर उर्फ लक्ष्मीपुर थाना आंवला, शाहिद उर्फ शब्बन उर्फ शायर अली ग्वाल टोली पक्का कटरा थाना आंवला, आसिफ उर्फ लंगडा सुन्नी नगर हाल मोहम्मदपुर थाना बहेड़ी, आमिर मोहम्मदपुर थाना बहेड़ी, खतीक उर्फ खलीक टांडा थाना बहेड़ी, मोनिश मोहम्मदपुर थाना बहेड़ी, युसूफ उर्फ हफीज शाहगढ़ थाना बहेड़ी, अमन टांडा थाना बहेड़ी जिला बरेली शामिल हैं। संवाद