फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पुलिस अफसरों ने परखे कोर्ट परिसर की सुरक्षा के इंतजाम, बम और डॉग स्क्वायड ने की जांच

Tue, 17 Feb 2026 06:33 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली में पुलिस अफसरों ने मंगलवार को न्यायालय परिसर में सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। इस दौरान डॉग स्क्वायड और बम निरोधक दस्ता भी मौजूद रहा। न्यायालय परिसर में आने वाले लोगों की जांच की गई। 
विज्ञापन
पुलिस अफसरों ने किया सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश के न्यायालयों को बम से उड़ाने की आए दिन मिल रहीं धमकियों के बीच बरेली में भी अलर्ट किया गया है। मंगलवार को एसपी सिटी मनुष पारीक, सीओ प्रथम आशुतोष शिवम ने बम और डॉग स्क्वायड के साथ कोर्ट परिसर की सुरक्षा को परखा। जिला जज प्रदीप कुमार सिंह ने भी सुरक्षा बंदोबस्त की समीक्षा की।

विज्ञापन


अधिकारियों ने न्यायालय परिसर के अंदर और बाहर के सुरक्षा बंदोबस्त को देखा। सीसीटीवी कंट्रोल रूम, लगेज चेकिंग पॉइंट, हवालात और पार्किंग व्यवस्था को देखा। न्यायालय परिसर में विभिन्न स्थानों पर तैनात पुलिसकर्मियों को सुरक्षा मानकों के अनुपालन, सतर्कता को लेकर निर्देश दिए। 

नोडल न्यायालय सुरक्षा प्रभारी से न्यायालय परिसर की सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए सीसीटीवी कैमरों की संख्या में इजाफा करने को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान न्यायालय परिसर में आने वाले वादकादियों की जांच की गई। एसपी सिटी ने न्यायालय की सुरक्षा को और अधिक सुदृढ़ करने के लिए सुरक्षाकर्मियों की संख्या में वृद्धि के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें