नवाबगंज। पुलिस फोर्स के साथ सड़क पर उतरे कोतवाल ने सोमवार को कस्बा व आसपास के क्षेत्र में चेकिंग कर 150 वाहनों का चालान काटा, जबकि 30 वाहन सीज कर दिए। इससे वाहन चालकों में अफरा-तफरी मची रही।
सोमवार को एसएसपी के आदेश पर कोतवाल राजकुमार शर्मा ने पुलिस की अलग-अलग टीमें बना कर वाहनों की चेकिंग शुरू करा दी। वह खुद भी पुलिस के साथ चेकिंग के लिए सड़क पर उतरे। पुलिस ने कस्बे के बिजौरिया चौराहा, पटेल चौक, बाइपास चौराहा, बरखन चौराहा के साथ ही सूनसान सड़कों पर जाकर चेकिंग की। कोतवाल राजकुमार शर्मा ने बताया कि यह अभियान जारी रहेगा। संवाद