फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बुजुर्ग की हत्या के खुलासे को सिर धुन रही पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बिथरी थाना क्षेत्र के धर्मपुर गांव में जहूर अहमद (65) की 13 सितंबर की रात में हत्या कर दी गई थी। अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस तीन दिन से छानबीन कर रही है पर सुराग नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन


पुलिस ने जहूर के मोबाइल फोन की सीडीआर निकलवाई तो पता लगा कि 12 दिन से न तो किसी ने जहूर को और न ही जहूर ने किसी को कॉल की थी। पुलिस ने बेटों और उसी दिन गांव आने वाले भतीजों से भी पूछताछ की। पुलिस इस बात की जानकारी भी जुटा रही है कि जहूर ने तीन साल पहले अलीगढ़ की जिस महिला से दूसरी शादी की थी, वह डेढ़ महीने में ही उसे छोड़कर क्यों चली गई। आसपास के किसी शख्स से रंजिश को लेकर भी टीम काम कर रही है। एसपी सिटी राहुल भाटी ने बताया कि जल्दी ही खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें