फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गबन करने वाले पर कार्रवाई नहीं कर रही पुलिस

Thu, 12 Feb 2015 01:50 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
व्यापारी की बीमारी के दौरान उनका कामकाज देख रहे एख सेल्समैन ने उन्हें साढे़ तीन लाख रुपये का चूना लगा दिया। व्यापारी का आरोप है कि चूंकि आरोपी  इंस्पेक्टर के खानसामा का बेटा था इसलिए पुलिस ने उस पर कार्रवाई नहीं की। इस मामले में व्यापारियों ने बुधवार को बारादरी थाने में काफी हंगामा किया।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला बिहारीपुर निवासी राजीव टंडन का राजीव ट्रेडर्स के नाम से बारादरी इलाके के गंगापुर में प्रतिष्ठान है। वह केवन केयर का कारोबार करते हैं। राजीव ने बताया कि उनके यहां प्रभारी निरीक्षक इज्जतनगर रहे इंस्पेक्टर मुहम्मद कासिम के खानसामा मान सिंह का पुत्र मोहन कश्यप  सेल्समैन था। मोहन का काम बाजार से माल का आर्डर लेना और बिलों का भुगतान वसूल कर लाना था। राजीव ने बताया कि 16 अक्तूबर 2014 को वह हार्ट प्रॉब्लम होने पर अस्पताल में भर्ती हो गए। इस दौरान बीस दिन तक मोहन ही पूरा कामकाज देख रहा था। ठीक होने पर जब वह प्रतिष्ठान पर आए और मोहन के जरिये हुए भुगतान और पर्चों का हिसाब किताब मिलाया तो साढ़े तीन लाख रुपये की गड़बड़ी पाई गई। इस बारे में पूछने पर 22 नवंबर को मोहन बिना कुछ बताए एजेंसी से लापता हो गया। तेइस नवंबर को मान सिंह ने बारादरी थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज करा दी। कुछ दिन बाद मोहन वापस आया तो उन्होंने बारादरी थाने में शिकायत की। इंस्पेक्टर ने उसे थाने बुलवाया और उसने बाजार से वसूले गए रुपये अपने पास होने की बात कबूल की। इसके बाद भी पैसा वापस नहीं दिया। बुधवार को व्यापारी नेता शोभित सक्सेना, राज कुमार राजपूत, सोनू शर्मा, नासिर अली, मुकेश झा, राम जी गुप्ता आदि बारादरी थाने पहुंचे और हंगामा किया।  इंस्पेक्टर का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। दूसरे पक्ष को भी थाने बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें