बरेली में एसएसपी अनुराग आर्य के निर्देश पर जिलेभर में पुलिस ने अभियान चलाकर लंबित चार्जशीट और अंतिम रिपोर्ट को न्यायालय में दाखिल कर दिया। अभियान के दौरान पुलिस स्तर पर लंबित आरोपपत्र और अंतिम रिपोर्ट को शत प्रतिशत न्यायालय में दाखिल कराया गया। एसएसपी अनुराग आर्य ने एसपी, सर्किल और थाना स्तर पर अभियान की समीक्षा की। एसपी उत्तरी के यहां 1395, नगर में 595 और दक्षिणी में 324 आरोपपत्र व अंतिम रिपोर्ट पुलिस स्तर पर लंबित थे। इन सभी को न्यायालय में दाखिल कराया गया है।