फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: चोरी के दो आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़, एक के पैर में लगी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। देवरनिया थाना पुलिस ने रविवार रात मुठभेड़ में चोरी के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें से एक बदमाश के पैर में पुलिस की गोली लगी है।
विज्ञापन

एसपी उत्तरी मुकेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि देवरनिया पुलिस ने संदेह के आधार पर दमखोदा से बसंत नगर के बीच नहर पुलिया के पास मोर्चाबंदी की। एक बाइक पर सवार दो लोगों को जाते हुए देखा तो पुलिस ने रुकने का इशारा किया। इस पर वे फायरिंग करते हुए भागने लगे।
विज्ञापन

पुलिस ने जवाबी फायरिंग की तो एक बदमाश के दाएं पैर में गोली लग गई। पता लगा कि वह बहेड़ी के गांव मितीडांडा निवासी जुनैद है। जुनैद के पास से पुलिस को देवरनिया की फैक्टरी से चोरी गया बिजली का मोटर मिला। जुनैद ने बताया कि उसका साथी अरमान मौके से भाग गया है। वह भी बहेड़ी के जाम बाजार गांव का निवासी है।
विज्ञापन

एसपी उत्तरी ने बताया कि जुनैद के पास से चोरी की बाइक और तांबे का 14 किलो तार मिला है। उसे बहेड़ी सीएचसी में भर्ती कराया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें