फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly: घर छोड़कर प्रेमी के साथ गई युवती, पुलिस ने नहीं लिखी रिपोर्ट तो थाने के बाहर परिजनों ने दिया धरना

Sun, 31 Mar 2024 12:26 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली के सीबीगंज क्षेत्र में एक युवती अपने प्रेमी के साथ चली गई। बताया जा रहा है कि उसने प्रेमी से विवाह भी कर लिया है। वहीं युवती के परिजनों ने युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
विज्ञापन
love affair - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के सीबीगंज क्षेत्र में तीन दिन पहले प्रेमी के साथ युवती के जाने के मामले में रिपोर्ट दर्ज न होने पर युवती के परिजन और गांव वाले शनिवार रात थाने के बाहर धरने पर बैठ गए। एक घंटे तक थाने के बाहर हंगामा चलता रहा। पुलिस ने रिपोर्ट लिखकर आक्रोशित लोगों को शांत कराया।

विज्ञापन


मामला थाना क्षेत्र के एक गांव का है। बताया जाता है कि गांव निवासी युवक-युवती ने तीन दिन पहले आर्य समाज मंदिर में प्रेम विवाह कर लिया था। हालांकि, युवती के परिजन मुकदमे की मांग कर रहे थे। पुलिस ने उनकी नहीं सुनी तो शनिवार रात बड़ी संख्या में परिजन व ग्रामीण थाने के बाहर धरने पर बैठ गए। घंटे भर तक हंगामा चलता रहा। इससे थाने के बाहर जाम जैसी स्थिति भी बनी। इसके बाद युवती के पिता की ओर से युवक समेत चार लोगों के विरुद्ध बहला फुसलाकर ले जाने का मुकदमा दर्ज कराया गया। 

इंस्पेक्टर राधेश्याम ने बताया कि पीड़ित परिवार मुकदमा दर्ज कराए बिना बेटी को तलाश करने की मांग कर रहा था। उनसे शिकायती पत्र देने को कहा गया था। शनिवार को आकर वे हंगामा करने लगे। मामले में तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज कर लिया है, अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें