फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पत्नी को अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ा रहे स्मैक तस्कर कल्लू डॉन को पुलिस ने उठाया

Tue, 09 May 2023 04:22 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

फरीदपुर पुलिस ने गैंगस्टर के मामले में मोहम्मद शाहिद उर्फ कल्लू डॉन को हिरासत में लिया है। उसकी पत्नी नगर पंचायत फतेहगंज पश्चिमी से अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ रही है। 
विज्ञापन
शाहिद उर्फ कल्लू डॉन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के फतेहगंज पश्चिमी के चर्चित स्मैक तस्कर मोहम्मद शाहिद उर्फ कल्लू डॉन को पुलिस उठा ले गई है। बताया जा रहा है कि गैंगस्टर के मामले में फरीदपुर पुलिस ने उसे हिरासत में लिया है। उसकी पत्नी इमराना बेगम नगर पंचायत फतेहगंज पश्चिमी से अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ रही है। बताया जा रहा है कि कल्लू डॉन चुनाव में बेहिसाब पैसा बहा रहा था।

विज्ञापन


कुछ माह पहले भुता थाना पुलिस ने दो लोगों को स्मैक के साथ पकड़ा था। पुलिस को पूछताछ में पता लगा कि यह लोग स्मैक फतेहगंज पश्चिमी के चर्चित स्मैक तस्कर मोहम्मद शाहिद उर्फ कल्लू डॉन से खरीदकर लाए थे। इसके बाद पुलिस ने कल्लू डॉन को भी आरोपी बना दिया। फतेहगंज पश्चिमी में संपत्ति कब्जाने की कार्रवाई के बाद से कल्लू डॉन शहर के ग्रीन पार्क की कोठी में रह रहा था, लेकिन भुता लिस ने उसे गिरफ्तार नहीं किया। 

'अतीक-अशरफ का बदला लेना है': मौलाना तौकीर रजा ने दिया भड़काऊ बयान, भाजपा-सपा को बताया हत्या का जिम्मेदार

विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच निकाय चुनाव में पत्नी इमराना बेगम को चुनाव लड़ाने के लिए डॉन को फतेहगंज पश्चिमी कस्बे में खुले में घूमना था तो उसने योजना के तहत कोर्ट में सरेंडर कर दिया। कोर्ट के जमानत मिलने पर कल्लू डॉन अपने घर पहुंच गया। पत्नी को चुनाव लड़ाने में जुट गया। इधर, थाना फरीदपुर पुलिस ने मंगलवार को गैंगस्टर के मामले में कल्लू डॉन को हिरासत में लिया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें