फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सुदेशना हत्याकांड में हो सकता है चौंकाने वाला खुलासा, पुलिस ने पड़ोसी फौजी हिरासत में लिया

Thu, 16 Mar 2023 10:51 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

कैंट क्षेत्र में सेना के हवलदार मनोज सेनापति की पत्नी सुदेशना की गला काटकर हत्या कर दी गई थी। उनका शव सरकारी आवास में मिला था। इस मामले में पुलिस ने पड़ोसी फौजी को हिरासत में लिया है। 
विज्ञापन
सुदेशना का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के कैंट क्षेत्र की सैन्य कॉलोनी में सेना के हवलदार मनोज सेनापति की पत्नी सुदेशना सेनापति की हत्या के मामले में अब पड़ोसी फौजी ही आरोपी के तौर पर सामने आया है। पुलिस और सेना ने उससे पूछताछ की। कैंट पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन


पश्चिम बंगाल के 24 परगना जोगिंद्रपुर निवासी हवलदार मनोज सेनापति यहां सेना की सिग्नल कोर में काम करते हैं। सोमवार को उनकी पत्नी सुदेशना की गला काटकर हत्या कर दी गई थी। शव उनके घर में बिस्तर पर मिला। सेना के अधिकारी की ओर से अज्ञात आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। 

यह भी पढ़ें- Bareilly News: टीटीई ने मांगा टिकट तो दरोगा बोला- तेरे बाप की गाड़ी नहीं है; ट्रेन से धक्का देने की दी धमकी

हत्याकांड की जांच के दौरान शुरू में कुछ ऑडियो पुलिस के हाथ लगीं, जिसके बाद करीबियों पर ही संदेह गहराने लगा था। घटना के बाद फर्श की सफाई और फेशवॉश पर खून के धब्बे देखकर पुलिस ने मनोज से भी लंबी पूछताछ की। 

विज्ञापन

शर्ट पर लगे खून के धब्बे 

इधर, सीसीटीवी से पड़ोसी फौजी को लेकर चौंकाने वाली जानकारियां मिलीं। उसकी शर्ट पर लगे खून की धब्बों ने भी चुगली की। उसकी स्कूटी का गायब होना भी शक के दायरे में आया। रही सही कसर सुदेशना और उसके मोबाइल की कॉल डिटेल ने खोल दी। 

यह भी पढ़ें- Umesh Pal Hatyakand: जेल अफसरों व सिपाहियों के फोन छिपा उमेश की हत्या का राज!, सद्दाम को बचाने के लिए अशरफ...

सूत्र बताते हैं आरोपी ने गुनाह कबूल भी कर लिया है और कुछ चीजें भी बरामद कराई हैं। एसपी सिटी राहुल भाटी ने बताया कि घटना का जल्द खुलासा हो सकता है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें