फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनीता हत्याकांड: सैकड़ों पुलिसकर्मी लगाए..., नहीं मिला कातिल का सुराग; शाही में अब सीसीटीवी से निगरानी

Sun, 07 Jul 2024 04:40 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

शाही इलाके में अनीता हत्याकांड के बाद सैकड़ों पुलिसकर्मी गांव-गली की खाक छान रहे हैं, लेकिन अभी तक कातिल का सुराग नहीं मिल सका है। एसपी दक्षिणी ने इलाके में बैरियर और सीसीटीवी लगवाने के साथ ही तफ्तीश का जायजा लिया।
विज्ञापन
अनीता हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के शाही थाना क्षेत्र में महिलाओं की हत्या के मामले काफी उलझे हुए हैं। एडीजी और आईजी के दौरे के बाद सैकड़ों पुलिसकर्मी इलाके में लगा दिए गए हैं, जो गांव-गली तक खाक छान रहे हैं लेकिन अभी तक कातिल की पहचान और सुराग नहीं मिल सका है। एसपी दक्षिणी ने शनिवार को इलाके में बैरियर और सीसीटीवी लगवाने के साथ ही तफ्तीश का जायजा लिया।

विज्ञापन


दो जून को बुझिया जागीर गांव में हौसपुर निवासी अनीता देवी की हत्या कर दी गई थी। उनका शव गन्ने के खेत में मिला। हत्या के मामले में पुलिस कई बिंदुओं पर विवेचना कर रही है। एसओजी तथा क्राइम ब्रांच की टीम के साथ मिलकर पुलिस की कई टीम जांच पड़ताल में जुटी हैं। बुझिया माइनर, सेवा ज्वालापुर, लालपुर तथा आसपास के अन्य गांवों में हुए अपराधों के मामले में शक के दायरे में आए लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है। शनिवार को शाही तिराहे से लेकर बुझिया जागीर गांव तक छानबीन की गई। हौसपुर गांव जाकर मृतका के परिजनों से भी पुलिस ने बातचीत की और तथ्य जुटाने की कोशिश की। 

अनीता के पुत्र राजीव ने बताया कि उसकी मां की बैंक पासबुक अभी पुलिस के ही पास है। पासबुक मिलने के बाद वह बैंक में जमा रुपये निकासी के बारे में जानकारी करेंगे। एसपी दक्षिणी मानुष पारीक ने शनिवार को भी शाही थाना क्षेत्र में कैंप किया। उन्होंने शाही कस्बे के सभी प्रमुख मार्गों पर बैरियर लगवाए। प्रधानों से बात करके और सीसीटीवी कैमरे लगवाने में सहयोग मांगा। पुलिस अपने स्तर से भी कैमरे लगवा रही है।

विज्ञापन

मंदिर में गई थी अनीता, आसपास दिखे संदिग्ध उठाए
पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों के जरिये अनीता की घटना से पहले लोकेशन पता करने का प्रयास लगातार जारी रखा है। अब तक पुष्टि हो चुकी है कि वह ई रिक्शा के जरिये फतेहगंज पश्चिमी से शाही तिराहे और वहां से दूसरे ई रिक्शा के जरिये सेवा ज्वालापुर तक आई थी। वहां से वह पैदल घर की ओर चली थी। अनीता को लेकर जाने वाले दोनों ई रिक्शा चालकों से पुलिस पूछताछ कर चुकी है। अब उसके साथ ई रिक्शा में बैठे व पैदल चल रहे लोगों की फुटेज साफ करके निकाली गई हैं। इनमें संदिग्धों को चिन्हित उनकी पहचान व पूछताछ पर जोर है।
विज्ञापन

पुराने घटनास्थलों पर भी गए एसपी दक्षिणी
पिछले साल जब महिलाओं की हत्या एक ही तरीके से हो रही थीं तब यहां राजकुमार अग्रवाल एसपी देहात थे। बाद में उनकी जगह मुकेश मिश्रा आए तो उनके वक्त भी कुछ केस खोले गए। अब जिले में दो एसपी देहात हैं। शाही एसपी दक्षिणी मानुष पारीक के क्षेत्र में आता है। आईपीएस अधिकारी पारीक ने बताया कि पुलिस किसी सनकी शख्स की हरकत मानकर जांच करने के साथ ही लुटेरों के बिंदु पर भी तफ्तीश कर रही है। बताया कि पुलिस हरसंभव तरीके से घटना का सच पता लगाने में जुटी है, जल्द ही नतीजा निकलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें