10 टीमों को छकाया, सर्विलांस भी फेल
शातिरों व नामी अपराधियों को पकड़ने वाली पुलिस धार्मिक व राजनैतिक शख्स मौलाना तौकीर रजा को गिरफ्तार करने में पस्त साबित हो रही है। पुलिस की 10 टीमों के अलावा एसओजी, सर्विलांस व साइबर सेल की टीमें अत्याधुनिक संसाधनों के सहारे मौलाना की तलाश में जुटी हैं। पश्चिमी बंगाल, दिल्ली के साथ ही राजस्थान के अजमेर, जयपुर, हैदराबाद व असम में छापे मारे जा रहे हैं पर मौलाना की सही लोकेशन पुलिस पता नहीं कर सकी है।