नवाबगंज फोटो 3 कोतवाली में ग्राम प्रधानों से संवाद करते कोतवाल
नवाबगंज। सर्द मौसम को देखते हुए नगर व देहात क्षेत्र में कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पुलिस ने ग्राम प्रधानों के साथ बैठक की। इसमें पुलिस ने ग्राम प्रधानों से सहयोग की अपील करते हुए अपराध पर नियंत्रण रखने के सहयोग की अपील की।
शनिवार को कोतवाली नवाबगंज में ग्राम प्रधानों के साथ आयोजित बैठक में कोतवाल राजकुमार शर्मा ने कहा कि सर्द मौसम में चोरी, पशु तस्करी की घटनाएं बढ़ जाती हैं। गांव में होने वाले छोटे-छाेटे अपराध को बैठक कर सुलझाने का प्रयास करें। शाहपुर सुखराय के ग्राम प्रधान शुभनेश कुमार ने कहा कि हमें पुलिस-प्रशासन का सहयोग करना चाहिए। इस मौके पर ग्राम प्रधान प्रेमशंकर गंगवार, भरत बीर, छत्रपाल गंगवार, मोहम्मद इरशाद, लाल सिंह गंगवार, माखनलाल, सूरज गंगवार, अनुज शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद