संगठन के कथित नेता की पत्नी है गैंग लीडर
पुलिस ने विवेचना में जो साक्ष्य जुटाए हैं, उनमें एक जातिगत संगठन के कथित नेता की पत्नी गैंग लीडर बताई जा रही है। उसके कब्जे से बीडीए ने एक बार संपत्ति छुड़वाई थी। अब भी बीडीए का एक भवन उसके कब्जे में बताया जा रहा है। लड़कियां सरकारी विभागों के लोगों को फंसाकर लाती थीं। फिर वही महिला फाइनल डील करती थी।
इसी गिरोह की सदस्य बताई जा रही एक युवती के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। पुलिस के एक-दो कर्मचारियों के साथ उसके इस तरह के वीडियो हैं जो आमतौर पर इंटरनेट कॉलिंग करके स्क्रीन रिकार्डिंग करके बनाए जाते हैं। बताया जा रहा है कि इन लोगों से पहले ही वसूली हो चुकी है।
ये भी पढ़ें- अश्लील फिल्में बढ़ा रहीं मनोविकार: गंदी लत से पति-पत्नी के रिश्तों में पड़ रही दरार; चौंकाने वाले हैं ये मामले
यह गिरोह पुलिस व अन्य विभागों के लोगों को फंसाकर वीडियो बना लेता था। उनके खिलाफ मामूली शिकायत करके ही मोटी कमाई कर लेता था। बारादरी व कैंट के कुछ मामलों में सीओ तृतीय आशीष प्रताप सिंह जांच कर रहे हैं। सीओ का कहना है कि कड़ियां जोड़कर आरोपियों की स्थिति साफ की जा रही है ताकि दमदारी से कार्रवाई की जा सके।