फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पुलिस ने पकड़े दो चोर, ऑटो में घूमकर बेचते थे चोरी का माल

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सुभाषनगर पुलिस ने दुकानों और घर को निशाना बनाने वाले दो चोरों को गिरफ्तार कर लिया। चोरी का माल ये ऑटो में ले जाते थे और राह चलते लोगों को सस्ते में बेच देते थे। गिरोह के बाकी सदस्यों की तलाश चल रही है।
विज्ञापन

भमोरा के गांव सरातु फतेहपुर निवासी अब्दुल जफर करगैना में रह रहे हैं। दस दिन पहले वह गांव गए तो घर में ताला डाल गए थे। शनिवार को घर लौटकर देखा तो ताले टूटे पड़े थे। घर में मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान के भी ताले टूटे थे। मोबाइल रिपेयरिंग का सामान, जेवर और नकदी चोरी हो गई थी।
मोहल्ले वालों ने बताया कि करेली निवासी अतीक अहमद के बेटे रिजवान, इमरान, शाहिल और चिम्मन ने बहनोई जावेद और साथी अरशद के साथ मिलकर चोरी की है। सुभाषनगर थाने में पीड़ित ने नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने चिम्मन उर्फ जाहिद के घर दबिश दी तो वहां जाकिर उर्फ जकीरा और साहिल मिले। दोनों से चोरी का माल भी बरामद हो गया। दोनों ने बताया कि चिम्मन ऑटो चलाता है और उनके साथ मिलकर चोरी कर सामान घर में रख लेता है।
विज्ञापन

फिर राह चलते लोगों को बेच देता है। जकीरा ने करेली में ही कमालउद्दीन के घर में चोरी करने की बात भी कबूल की। पुलिस ने दोनों को जेल भेजा है। पुलिस ने दोनों से 18 डिब्बे मोबाइल फोल्डर, 220 डाटा केवल, चार डिब्बे टचस्क्रीन, 80 डिब्बे ग्लास और 120 मोबाइल चार्जर बरामद किए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें