फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly: लूट की फिराक में खड़े दो लुटेरों को पुलिस ने दबोचा, 27 अक्तूबर को राहगीर से लूटी थी बाइक

Mon, 13 Nov 2023 07:16 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

शाही इलाके में 27 अक्तूबर को दिनदहाड़े इन बदमाशों ने एक राहगीर से बाइक लूट ली थी। पीड़ित ने मुकदमा दर्ज कराया । इसके बाद पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी थी। 
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में दोनों बदमाश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के शाही क्षेत्र में पुलिस ने रविवार को लूट के मामले में वांछित दो बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेजा। दोनों बदमाश दिवाली वाले दिन लूट के इरादे सड़क किनारे छिपे हुए थे। पकड़े गए अभियुक्तों से एक 12 बोर तमंचा, दो कारतूस, लूटी हुई मोटरसाइकिल की नंबर प्लेट बरामद हुई है। 

विज्ञापन


बता दें कि 27 अक्तूबर को बुझिया जुनूबी निवासी भगवत शरण मौर्य मिर्जापुर से दोपहर करीब दो बजे अपने घर वापस जा रहे थे। शाही अमौर रोड पर पंथरा मोड़ के नजदीक तीन बदमाशों ने बाइक रोककर तमंचा दिखाते हुए उनके साथ लूटपाट की थी। बदमाश भगवत शरण मौर्य का मोबाइल, पर्स में रखे 3400 रुपये और बाइक लूट करके ले गए थे। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ लूट का मुकदमा पंजीकृत किया था। 

ये भी पढ़ें- Bareilly: चोरों ने बाहर से कुंडी लगाकर परिवार को किया कमरे में बंद, बंदूक समेत 10 लाख के जेवर-नकदी की चोरी
विज्ञापन


इंस्पेक्टर सतीश कुमार टीम के साथ रविवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे गश्त कर रहे थे। शेरगढ़ के मुर्रा मोहल्ले का रहने वाला अयान खान और उसका साथी विशाल रस्तोगी पंथरा मोड़ पर सड़क किनारे संदिग्ध तरीके से छिपे दिखाई दिए। पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को दबोच लिया। तलाशी लेने पर दोनों से तमंचा, दो कारतूस और बाइक की नंबर प्लेट मिली।

लूट की वारदात कबूली 
पूछताछ में अयान और विशाल रस्तोगी ने बताया कि वह राहगीरों को लूट करने के इरादे से छिपकर खड़े थे। पुलिस ने जब सख्ती से पूछताछ की तो दोनों 27 अक्तूबर को हुई लूट की घटना कबूली। बताया कि पंथरा मोड के पास शेरगढ़ के रहने वाले अपने साथी अमजद खान को साथ लेकर लूट की थी। तीनों ने बाइक सवार भगवत शरण मौर्य को रुकवाया और तमंचा दिखाकर लूट की वारदात को अंजाम दिया। 
 
विज्ञापन

भगवत शरण मौर्य से लूटी बाइक को दोनों ने दुनका के व्यक्ति के हाथ चार हजार रुपये में बेच दी, जिसके रुपये आधे-आधे बांट लिए। आरोपी अयान खान शाही थाने में चोरी, लूट , डकैती सहित कई मुकदमों में वांछित था, जबकि जबकि विशाल रस्तोगी के खिलाफ शेरगढ़ थाने में चार मुकदमे चल रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें