गोवर्धन पूजा का मुर्हूत सुबह 6:43 से 8:52 तक
ज्योतिर्विद के अनुसार गोवर्धन पूजा 14 नवंबर को होगी। इसका शुभ समय सुबह 6:43 बजे से सुबह 8:52 तक रहेगा। 14 नवंबर को दोपहर 2:36 के बाद भाई दूज भी मनाया जा सकता है। 15 नवंबर को भी भाईदूज मनाया जाएगा। कार्तिक मास के द्वितीय तिथि का समापन 15 नवंबर को रात 12 बजे तक रहेगा।
पटाखा बाजार रहा गुलजार
दिवाली पर पटाखा बाजार गुलजार रहा। शहर के सात अलग-अलग मैदानों में सजे अस्थायी पटाखा बाजारों में ग्राहकों की भीड़ लगी रही। इस बार ग्रीन पटाखों की जमकर बिक्री से कारोबार 10 करोड़ के पार पहुंचने का अनुमान है।
पटाखा कारोबारियों के मुताबिक अबकी बार बच्चों के लिए आकर्षक नाम से ब्रांडेड पटाखे मौजूद रहे। इनमें टर्मिनेटर रॉकेट, हल्क बैरियर, आईपीएल कलेक्शन, रन पंच, योगा बम, भूचाल बम, टॉम्ब रेडर्स, देसी इंडिया, डांस एंड डांस, नया नया प्यार, टिवस्टर, वर्ल्ड वॉर, पोगो, मेज रनर व अन्य नामों से मौजूद पटाखों की खूब बिक्री हुई। 100 से 500 वाली मिर्ची बम की लड़ी 50 रुपये से शुरू होकर 10,000 मिर्ची बम की लड़ी की कीमत करीब 14,000 रुपये तक में बिकी। रॉकेट के पैकेट 300 रुपये से शुरू रहे। अनार, फुलझड़ी की भी खूब बिकी हुई।
इसके अलावा शक्तिमान क्रैकलिंग अनार की मांग रही। जो फुलझड़ियों समेत पटाखों का मजा देगा। अनार में भी रोशनी और पटाखों की आवाज भी होगी। सूर्य किरण आतिशबाजी भी लोगों को खूब भाया। इसे जलाने पर सूर्योदय की तरह आतिशबाजी होगी। बच्चों को फुलझड़ी भायी।