आरोपी का पुराना रिकॉर्ड
पुलिस के अनुसार, कौशल शर्मा उर्फ पंडित दो माह पहले तमंचे के साथ पकड़े जाने पर जेल जा चुका है। जेल से छूटने के बाद उसने अपना पुराना धंधा फिर से शुरू कर दिया था। ग्रामीणों के माध्यम से लगातार उसकी अवैध गतिविधियों की सूचना मिल रही थी।
संदिग्ध लोगों का आना-जाना
एक माह पहले गांव की कोचिंग से लौट रही एक छात्रा के साथ छेड़खानी की घटना हुई थी। ग्रामीणों ने तब भी इस मकान में संदिग्ध लोगों के आने-जाने का आरोप लगाया था। इंस्पेक्टर अरुण कुमार श्रीवास्तव ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मकान के पास सड़क पर पुलिस की ड्यूटी लगाई थी। इससे दिन के समय ऐसी घटनाएं कम हो गई थीं। इंस्पेक्टर अरुण कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि ग्रामीणों की मदद से देह व्यापार चलाने वाले आरोपी और युवती को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया है।