फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी आवासों पर सालों से कब्जा जमाए पुलिसकर्मी समेटने लगे सामान

विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को पुलिस लाइन में करीब 20 पुलिसकर्मियों ने खाली किए क्वार्टर

बरेली। पुलिस लाइन में सालों से सरकारी आवासों पर पुलिस कर्मियों का अवैध कब्जा है। पुलिस ने सख्ती करके रविवार को चार क्वार्टर जबरन खाली करा लिए थे। सोमवार को इसका असर दिखा और पूरे दिन पुलिसकर्मी खुद ही आवास खाली करने में लगे रहे। करीब 20 पुलिसकर्मियों ने आवास खाली किए। प्रतिसार निरीक्षक ने बताया कि बाकी क्वार्टर मंगलवार को खाली कराए जाएंगे।
विज्ञापन

दूसरे जिलों मेें ट्रांसफर के बावजूद 31 पुलिस कर्मियों ने सरकारी आवासों पर अवैध कब्जा जमा रखा है। इनमें से कुछ तो रिटायर होने के बावजूद जमे थे। सत्यापन के दौरान इसका खुलासा होने पर पिछले दिनों आवास खाली कराने की प्रक्रिया शुरू हुई तो पता चला कि कुछ कर्मचारी छह-छह साल से जमे हैं। कई बार नोटिस देने का भी उन पर असर नहीं हुआ तो रविवार को एएसपी अभिषेक वर्मा ने सख्ती दिखाकर एक इंस्पेक्टर समेत चार पुलिसकर्मियों के आवास जबरन खाली करा लिए। सोमवार को इस सख्ती का असर दिखा तो दिन भर पुलिसकर्मी अपना सामान समेटकर जाते दिखे। आरआई ने बताया कि सोमवार को करीब 20 पुलिसकर्मियों ने आवास खाली किए हैं। बाकी आवास मंगलवार को खाली करा लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें