फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: मीरगंज में 50 हजार रुपये का इनामी रुपचंद गिरफ्तार, दुष्कर्म-हत्या के मामले में था वांछित

Fri, 05 Jan 2024 01:15 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

साल 2018 में दुष्कर्म और हत्या के बाद से मीरगंज के सिंधौली निवासी रुपचंद फरार चल रहा था। तभी से पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। उसकी गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। 
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी रुपचंद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के मीरगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश रुपचंद को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से तमंचा और कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस के मुताबिक रुपचंद दुष्कर्म और हत्या के मामले में वांछित था। पुलिस से बचने के लिए उत्तराखंड में छिपकर रह रहा था। उसकी तलाश में पुलिस की कई टीमें लगी थीं। बृहस्पतिवार रात उसे दबोच लिया गया। 

विज्ञापन


एसपी देहात मुकेश चंद्र मिश्र ने बताया कि वर्ष 2018 में दुष्कर्म और महिला की हत्या के मामले में मीरगंज थाना क्षेत्र के सिंधौली निवासी रुपचंद फरार चल रहा था। तभी से पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। उसकी गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपये इनाम घोषित किया गया था। 

बृहस्पतिवार रात पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी रुपचंद मीरगंज में अपने किसी साथी से मिलने आया है। इस पर पुलिस ने सिंधौली नदी के पुल से आगे मंदिर के पास उसकी घेराबंदी की। पुलिस को देख उसने भागने का प्रयास किया। टीम ने पीछा करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। रुपचंद के खिलाफ हत्या और दुष्कर्म के अलावा छह अन्य आपराधिक मुकदमे भी दर्ज हैं। कोर्ट से अभियुक्त के विरुद्ध गिरफ्तारी और कुर्की वारंट भी जारी है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें