फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पूजित अक्षत लेकर निमंत्रण देने पहुंचे स्वयंसेवक

Fri, 05 Jan 2024 01:18 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहगंज पूर्वी। अयोध्या से आए पूजित अक्षत के साथ राम मंदिर के लोकार्पण समारोह में शामिल होने का निमंत्रण पत्र लेकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता बृहस्पतिवार को घर-घर पहुंचे। उन्होंने राम मंदिर निर्माण का चित्र और राम मंदिर विवरण के पत्रक को देकर 22 जनवरी को दीपोत्सव मनाने की अपील की।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं ने मोहल्ला साहूकारा, नई कॉलोनी में अभियान चलाया। इस दौरान दिव्यांशु, सत्यपाल, सुखदेव पाठक, दीपक राज दीक्षित, बबलू, प्रमोद राठौर, महेश राठौर आदि मौजूद रहे। आंवला में भजन मंडली के रूप में कार्यकर्ताओं ने प्रभात फेरी निकाली। उन्होंने मकान की छत पर श्रीराम ध्वजा फहाराने और 22 जनवरी को दीपोत्सव मनाने की अपील की।
आरएसएस के जिला प्रचार प्रमुख अंकुर अग्रवाल ने बताया कि 15 जनवरी तक कस्बे के प्रत्येक वार्ड में कार्यकर्ता अभियान चलाकर पूजित अक्षत और निमंत्रणपत्र का वितरण करेंगे। यहां गौरवित खंडेलवाल, उषा सतीजा, दुर्गेश सक्सेना, मनोज मौर्य, विपिन सिंह, सत्यवीर सिंह आदि मौजूद रहे। गैनी गांव में हरिशंकर शर्मा, रामवीर सिंह ठाकुर, दिनेश दीक्षित, अभिषेक गुर्जर, राम मिश्रा, विक्की सिंह, वीरेंद्र शर्मा, विनोद वर्मा आदि ने घर-घर जाकर पूजित अक्षत और प्राण प्रतिष्ठा समारोह का निमंत्रण पत्र दिया।
विज्ञापन


घुमंतू परिवारों को दिए पूजित अक्षत
फरीदपुर। 22 जनवरी को अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं ने कस्बे में अभियान चलाया। उन्होंने घुमंतू परिवारों को भी पूजित अक्षत भेंटकर निमंत्रण दिया। राम नाम लिखा पटका पहनाकर परिवार के मुखिया का सम्मान किया। जिला प्रचारक धर्मेंद्र, नगर प्रचारक मुकेश, संजीव सिंह, महेश चौधरी, ब्रह्मेंद्र मिश्रा, अभिमन्यु सिंह, राजेश कांत सक्सेना आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें