फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: दुग्ध फैक्टरी से 12 कुंतल सरिया चुराकर ऑटो में ले जा रहे थे चोर, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Sun, 17 Dec 2023 06:32 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

चोरों ने एक निर्माणाधीन दुग्ध फैक्टरी से 12 कुंतल सरिया चोरी कर लिया। इसके बाद ऑटो में लादकर सरिया ले जा रहे थे। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन
पुलिस ने दबोचे सरिया चोर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के अलीगंज क्षेत्र में आंवला-अलीगंज मार्ग पर निर्माणाधीन दुग्ध फैक्टरी से सरिया चुराकर ले जा रहे दो चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दोनों रविवार की सुबह तकरीबन साढ़े चार बजे ऑटो में सरिया लादकर ले जा रहे थे। पुलिस ने गैनी चौकी के पास से दोनों को दबोच लिया। 

विज्ञापन


अलीगंज थानाअध्यक्ष अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि अलीगंज-आंवला रोड पर निर्माणधीन मधुसूदन फैक्टरी से अलीगंज क्षेत्र के गांव गैनी निवासी भूरे उर्फ जाहिद पुत्र नबी हसन तथा उसके साथी भूरे शाह उर्स भूरा पुत्र नक्शे शाह 12 कुंतल लोहे की सरिया ऑटो से चुराकर बरेली बेचने जा रहे थे। 

मुखबिर की सूचना पर गैनी चौकी प्रभारी हेमंत कुमार यादव ने पुलिस कर्मियों के साथ रविवार की सुबह 4:30 बजे चौकी महज दो सौ मीटर की दूरी पर मजार के पास से दोनों चोरों को ऑटो सहित गिरफ्तार कर लिया। दोनों को न्यायालय में पेश कियागया, वहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें