पुलिस की गिरफ्त में दोनों बदमाश
- फोटो : पुलिस विभाग
बरेली में थाना बिथरी चैनपुर क्षेत्र में पुलिस ने लूट व छिनैती करने वाले दो शातिर बदमाशों को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। दोनों के पैर में पुलिस की गोली लगी है। आरोपियों के कब्जे से दो तमंचे, दो कारतूस, लूटा हुआ मोबाइल फोन व सोने के आभूषण बरामद कर लिए गए। लूट की घटना में प्रयुक्त चोरी की बाइक भी बरामद की गई है।
सीओ हाईवे नीलेश मिश्र ने बताया कि बारादरी थाना क्षेत्र के जोगी नवादा निवासी बब्बू और शाहजहांपुर के सिंधौली थाना क्षेत्र के गांव गाजीपुर निवासी शानू ने कुछ दिन पहले बिथरी क्षेत्र में दंपती से लूट की घटना करना कबूल किया। बदमाशों ने स्वीकार किया कि अनिल गुप्ता नाम के सराफ को कुछ जेवर बेच दिए हैं। सराफ से पूछताछ की जाएगी। मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी भी घायल हुआ है। जिला अस्पताल में घायलों का उपचार कराया गया है।