फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly: पुलिस ने मुठभेड़ में दो गो तस्करों को किया गिरफ्तार, एक को लगी गोली; सिपाही भी घायल

Sat, 28 Oct 2023 01:05 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली के हाफिजगंज थाना क्षेत्र में शनिवार तड़के पुलिस ने मुठभेड़ में दो गो तस्करों को दबोच लिया। एक तस्कर के पैर में गोली लगी है। मुठभेड़ में सिपाही भी घायल हुआ है।  
विज्ञापन
घायल गो तस्कर को ले जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के हाफिजगंज थाना क्षेत्र के गांव सुंदरी के नजदीक 25 अक्तूबर को हुई गोकशी के मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस ने शनिवार तड़के मुठभेड़ में सलीम नाम के दो गो तस्करों को गिरफ्तार किया। इनमें एक रामपुर तो दूसरा आरोपी मुरादाबाद का निवासी है।

विज्ञापन


एसपी देहात मुकेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि 25 अक्तूबर की रात हाफिजगंज क्षेत्र के गांव सुंदरी में गोकशी की घटना हुई थी। उसी के आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी। शनिवार सुबह चार बजे ग्रेम गांव के पास लाडपुर गौंटिया मार्ग पर पीलीभीत बाईपास के पास एक बाइक पर संदिग्ध लोग दिखे। 

ये भी पढ़ें- UP: मासूम से बोला था- तुम्हारे लिए नई मम्मी लाएंगे; बेटी की गवाही पर मां के हत्यारे पिता-चाचा को मिली सजा
विज्ञापन


गोली लगने से सिपाही भी घायल 
पुलिस ने बाइक रुकवाने की कोशिश की। इस पर बाइक सवारों ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। हाफिजगंज थाने के कांस्टेबल हीरालाल राठी गोली लगने से घायल हो गए। इस बीच पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के दाहिने पैर में गोली जा लगी। पुलिस ने उसे व उसके साथी को पकड़ लिया। 

विज्ञापन

दोनों तस्करों के नाम सलीम 
पकड़े गए तस्करों में घायल शख्स सलीम पुत्र कलुआ निवासी गांव टोडीपुरा थाना टांडा, जिला रामपुर है, जबकि उसका साथी सलीम पुत्र शकूर निवासी गांव दोलपुरी थाना भगतपुर जिला मुरादाबाद का निवासी है। दोनों ने बताया कि 25 अक्तूबर को गोकशी की घटना उन्हीं लोगों ने की थी। 

उनके साथी समीर कुंजा निवासी कस्बा सेंथल थाना हाफिजगंज और कुंजी पुत्र बल्लाह निवासी कस्बा महम जिला रोहतक हरियाणा के अलावा दो अन्य लोग भी घटना में शामिल थे। आरोपियों से दो तमंचे, तीन कारतूस, एक बाइक और पशु काटने के उपकरण बरामद हुए हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें