फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पुलिस ने मुठभेड़ में तीन लुटेरों को किया गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली, दरोगा भी घायल

Tue, 17 Jun 2025 11:29 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

किला और सुभाषनगर थाना क्षेत्र में लूट व छिनैती करने वाले तीन बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। इनमें एक बदमाश गोली लगने से घायल हुआ है। 
विज्ञापन
आरोपियों को पकड़कर ले जाती पुलिस - फोटो : पुलिस विभाग
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के सुभाषनगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने सोमवार देर शाम मुठभेड़ में तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। दरोगा भी घायल हुआ है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तीनों बदमाश लूट और छिनैती की वारदात को अंजाम देते थे।   

विज्ञापन


सीओ टू अजय कुमार ने बताया कि सोमवार शाम करीब सात बजे सूचना मिली कि सुभाषनगर थाने के करगैना चौकी क्षेत्र में लूट करने वाले तीन बदमाश बाइक से आ रहे हैं। इस पर पुलिस टीम ने चेकिंग शुरू की। पुलिस को देख बाइक सवार भागने लगे। पीछा करने पर मदर्स स्कूल के पास सड़क पर मुड़ गए। पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो बदमाशों ने फायरिंग कर दी।

यह भी पढ़ें- प्री मानसून का आगाज: बरेली में साढ़े तीन घंटे में 149.4 मिमी बारिश, 12 साल का टूटा रिकॉर्ड, शहर का हुआ ये हाल
विज्ञापन

 

विज्ञापन

एक बदमाश के पैर में लगी गोली 
पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश आयन के बायें पैर में गोली लगी है। यह जगतपुर गौटिया बारादरी का रहने वाला है। उसके दो साथी अवरेज और इमरान को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। ये दोनों थाना कैंट के चिनहटा के निवासी है। दरोगा राहुल शर्मा घायल हुआ है। आयन और इमरान से तमंचे व कारतूस मिले हैं। इसके अलावा आधार कार्ड, आठ हजार रुपये व बाइक बरामद हुई है। 

सीओ टू अजय कुमार ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों ने नौ जून को करगैन बाजार में महिला से कुंडल लूट लिए थे। इसके बाद 13 जून को ऑटो में बैठी महिला से कुंडल और पर्स लूटा था। आरोपियों ने दोनों वारदात कबूल की है। आरोपी आयन के खिलाफ कोतवाली में एक व प्रेमनगर में दो अभियोग पंजीकृत हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें