बरेली का रहने वाला है आरोपी
पुलिस ने उसे पकड़कर थाने लाई। उसका उपचार कराया गया। उसने अपना नाम विशाल बताया। वह शिवमंदिर ताड़ीखाना रोड आजमनगर बरेली का निवासी है। उससे मिली बाइक अपने दोस्त की बताई। पूछताछ में उसने सात माह पूर्व शिवपुरी के पास बाइक लूट की घटना कबूली।
पुलिस के मुताबिक विशाल शातिर अपराधी है। इस पर विभिन्न थानों में दर्जन भर मुकदमे दर्ज हैं। इसे पकड़ने के लिए एसएसपी ने 25 हजार का इनाम घोषित किया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उसे अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।