धर्म परिवर्तन कर बदला नाम
अरशद ने उसे भरोसे में लिया और महिला का धर्म परिवर्तन कराया और नाम रेशमा रख दिया। शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। नौकरी दिलाने की बात कहकर हरियाणा ले गया। वहां महीनों उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। दबाव बनाकर उससे कलमा और नमाज पढ़वाने लगा। धीरे-धीरे महिला उसके इरादे भांप गई। इसके बाद वह अपनी बेटी को लेकर वहां से बदायूं आकर अपने घर रहने लगी।
गुरुवार को जब महिला काम के लिए बाहर गई तो अरशद उसके घर पहुंच गया। जहां महिला की 14 वर्षीय बेटी अकेली थी। अरशद ने चाकू निकाल कर बेटी को धमकाया। जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ भी दुष्कर्म किया और वहां से फरार हो गया। महिला लौटी तो बेटी ने रोते हुए पूरा किस्सा बताया। शुक्रवार दोपहर बेटी को लेकर थाने पहुंची और मुकदमा दर्ज कराया। प्रभारी निरीक्षक सिविल लाइंस गौरव विश्नाई ने बताया कि आरोपी अरशद को गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट में पेश करने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया है।