फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब बिदक गई 'धन्नो': चालक को छोड़ तांगा लेकर हुई फरार, VIDEO देख हंसी नहीं रोक पाएंगे आप

Sun, 06 Aug 2023 12:43 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

मिनी बाईपास पर शनिवार शाम को बिना चालक के तांगा लेकर दौड़ती घोड़ी को देख राहगीरों के होश उड़ गए। बाइक सवारों ने पीछा कर बाईपास पर दौड़ती घोड़ी का वीडियो बना लिया।  
विज्ञापन
मिनी बाईपास पर दौड़ती घोड़ी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में मिनी बाईपास पर शनिवार शाम को अजब नजारा दिखाई दिया। बिना चालक के तांगा लेकर घोड़ी दौड़ी तो कई वाहन चालक भी चपेट में आ गए। घोड़ी ने पूरा मिनी बाईपास पार किया और फिर तेज रफ्तार से आईवीआरआई रोड पर आ गई। पीछे चल रहे बाइक सवार युवकों ने इस घटनाक्रम का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि शनिवार शाम तांगा चालक बग्गी लेकर कहीं जा रहा था। रास्ते में वह किसी काम से उतरा। इसी दौरान घोड़ी बिदक गई और चालक को छोड़कर बाईपास पर दौड़ने लगी। मिनी बाईपास पर बिना चालक के तांगे के साथ घोड़ी को दौड़ता देख राहगीरों के होश उड़ गए। बाइक सवारों ने घोड़ी का पीछा कर वीडियो बना लिया। 



 
विज्ञापन

बाइक पर बैठकर चालक ने किया पीछा 

वीडियो से यह स्पष्ट हो रहा है कि तांगा चालक किसी की बाइक पर सवार होकर पीछा कर रहा है। बाइक सवार सड़क पर चल रहे राहगीरों को आगाह कर रहा है कि यह घोड़ी रुक नहीं रही है। मिनी बाईपास के पीछे से दौड़कर आई है। चालक चलती बाइक से तांगे पर चढ़ने का प्रयास करता है, लेकिन असफल रहता है। 

मिनी बाईपास पर तांगे की चपेट में आकर एक बाइक सवार सड़क पर गिर जाता है। उसकी बाइक की चपेट में आने से साइकिल सवार भी गिर जाता है। बताया जाता है कि घोड़ी ने तांगे के साथ करीब पांच किमी तक दौड़ लगाई, तब जाकर चालक उसे पकड़ पाया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें