फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बोरों में भरकर गोरखपुर ले जाई जा रही 580 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद, पुलिस ने एक तस्कर को दबोचा

Wed, 20 Dec 2023 04:16 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर

सार

शाहजहांपुर में पुलिस और आबकारी की संयुक्त टीम ने एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 580 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की है। आरोपी हरियाणा के पानीपत जिले का रहने वाला है। 
 
विज्ञापन
आरोपी का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामचंद्र मिशन थाना पुलिस, आबकारी और एसओजी की संयुक्त टीम ने हरदोई बाईपास चौराहे के पास ट्रक में लदी शराब को बरामद किया है। जूट के बोरों में भरकर 580 पेटी हरियाणा मार्का अंग्रेजी शराब हरियाणा से गोरखपुर ले जाई जा रही थी। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, मंगलवार की रात करीब 12 बजे प्रभारी निरीक्षक थाना रामचंद्र मिशन चंद्रप्रकाश शुक्ला, आबकारी निरीक्षक सदर सौरभ यादव, आबकारी निरीक्षक प्रवर्तन दल बरेली मनोज कुमार, एसओजी के एसआई राजाराम पाल की संयुक्त टीम ने हरदोई बाईपास चौराहे के पास एक ट्रक पकड़ा। ट्रक से 300 पेटी में 750 मिली की 3600 बोतल, 260 पेटी में 375 मिली की 6,240 बोतल, 20 पेटी में 180 मिली की 480 बोतल बरामद की। 

मौके से ट्रक चालक मनीष कुमार निवासी हरीनगर सेक्टर-6 मॉडल टाउन (पानीपत) हरियाणा को गिरफ्तार किया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह एक वर्ष से रोहतक के कृष्णा नाम के व्यक्ति के पास काम कर रहा था। कृष्णा ने उसे सोनीपत के मुरथल बस अड्डे के पास से ट्रक लोड कराकर दिया था। ट्रक को गोरखपुर बाईपास ले जाकर जाना था। वहां पहुंचने पर कृष्णा से बात करके उसके बताए पते पर ट्रक ले जाना था, तभी रास्ते में पुलिस ने पकड़ लिया। सीओ सिटी बीएस वीर कुमार ने बताया कि पुलिस ने आरोपी मनीष के खिलाफ आबकारी अधिनियम और आईपीसी की धाराओं के तहत रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें