फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: ढाबों पर ट्रक चालकों को बेचता था चरस और स्मैक, तस्कर गिरफ्तार

Tue, 22 Oct 2024 04:00 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने मंगलवार को एक तस्कर को गिरफ्तार किया। उससे स्मैक और चरस बरामद हुई है। 
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में तस्कर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड से चरस और स्मैक लाकर बरेली में बेचने वाले तस्कर को इज्जतनगर थाना पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में उसके पास से 30 ग्राम स्मैक और 50 ग्राम चरस बरामद की गई। पुलिस ने तस्कर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। 

विज्ञापन


पुलिस को सूचना मिली थी कि सेंट्रल जेल के पास पुल के नीचे एक स्मैक तस्कर खड़ा है। पुलिस ने दबिश देकर तस्कर को पकड़ लिया। उससे एक बाइक, एक मोबाइल फोन और 30 ग्राम स्मैक और 50 ग्राम चरस बरामद की गई। 

आरोपी उत्तराखंड के शांतिपुरी और हल्द्वानी से नशीले पदार्थ लाकर शहर में सप्लाई करता है। उसने अपना नाम कैंट इलाके के नकटिया निवासी राजीव कुमार बताया। वह हाइवे किनारे के ढाबों पर घूमकर ट्रक चालकों को स्मैक की पुड़िया बनाकर बेचता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें