फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: रात में कार से निकलते थे बदमाश, वाहनों से चुराते थे डीजल, पुलिस मुठभेड़ में चार गिरफ्तार

Mon, 16 Sep 2024 06:18 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में पुलिस ने ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो वाहनों से डीजल व सामान चोरी करता था। पुलिस और एसओजी टीम ने रविवार रात मुठभेड़ में इस गिरोह के चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। दो बदमाश फरार हो गए। 
 
विज्ञापन
इज्जतनगर थाने में खड़े चारों आरोपी, - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में रविवार रात इज्जतनगर थाना पुलिस और एसओजी टीम ने मुठभेड़ के दौरान चार बदमाशों को दबोच लिया। ये बदमाश रात में बाइक व कार लेकर निकलते थे और सुनसान इलाके में खड़े वाहनों से डीजल व उनका सामान चोरी करते थे। मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश को पैर में गोली भी लगी है। उनके पास से कार, बाइक, 100 लीटर डीजल और तमंचों समेत अन्य सामान बरामद हुआ है। दो अन्य बदमाश फरार हो गए। 

विज्ञापन


इज्जतनगर थाना इंस्पेक्टर धनंजय पांडेय और एसओजी प्रभारी इंस्पेक्टर सुनील कुमार शर्मा रविवार रात करीब 12 बजे इलाके में गश्त कर रहे थे। उसी दौरान मुखबिर ने बताया कि जिस गिरोह के बदमाश लगातार वाहनों से डीजल रहे हैं। उनमें कई बदमाशों को धीमरी कलापुर नहर के नजदीक देखा गया है। उनके पास कार और बाइक भी है। इससे इज्जतनगर इंस्पेक्टर और एसओजी प्रभारी ने अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचकर बदमाशों की घेराबंदी शुरू कर दी। 

दो बदमाश मौके से हुए फरार 
पुलिस को देखकर बदमाश भाग खड़े हुए और पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। इसके जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की। इससे एक बदमाश शिवम उपाध्याय को गोली लग गई। पुलिस ने शिवम समेत चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दो बदमाश मौके से भागने में सफल रहे। शिवम हाफिजगंज थाना क्षेत्र के गांव औरंगाबाद का रहने वाला है। 

पकड़े गए बदमाशों में उसके गांव का गौरव गंगवार, बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र के गांव पूरनापुर निवासी मनोज पटेल और कमुआपुर निवासी केशव पटेल शामिल हैं। इनके पास से एक कार, बाइक, 100 लीटर डीजल, खाली केन, पाइप, कीप, हथौड़ा और 3100 रुपये बरामद हुए हैं। पूछताछ में उन्होंने बताया कि औरंगाबाद निवासी प्रेम पटेल और कलारी गांव का अजय पटेल मौके से भाग गए थे। 
विज्ञापन

चौकीदार को मारी थी गोली 
ये सभी बदमाश बारादरी थाना क्षेत्र में किराये पर कमरा लेकर रह रहे थे। रोजाना रात में कार व बाइक लेकर निकलते थे। वाहनों से डीजल व अन्य सामान चोरी करते थे। उन्होंने 10 अगस्त की रात आशुतोष सिटी के सामने और तीन सितंबर की रात भोजीपुरा पुल के नीचे से वाहनों से डीजल चोरी किया था। एक चौकीदार को गोली मार दी थी। इसमें गौरव गंगवार घायल हुआ था। 22 जून और 4 अगस्त को उन्होंने मोबाइल लूटे थे। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सोमवार दोपहर बाद चारों बदमाशों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें